Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बनाया

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने बुधवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सहमति से राजस्थान के

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत को गुजरात कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं उनके सलाहकार के तौर पर राजीव सातव, जीतू पटवारी, हर्षवर्धन सपकाल, वर्षा गायकवाड़ को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

महाराष्ट्र : गोंदिया में नेशनल फ्लाइंग अकादमी का हेलिकॉप्टर गिरा, 2 की मौत

मौजूदा समय में मुंबई के सांसद गुरूदास कामत गुजरात कांग्रेस के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और वे फिलहाल मुंबई में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इसके चलते गहलोत को गुजरात के प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Related Articles

Back to top button
Close