खबरेविदेश

अमेरिकी पुलिस को मीली लापता भारतीय बच्ची का शव , दूध नहीं पीने पर बच्ची को रात में घर से बाहर ……..

टेक्सस, 23 अक्टूबर : अमेरिकी पुलिस ने सोमवार को एक बच्ची का शव बरामद किया है और यह आशंका जताई जा रही है कि यह शव दो हफ्ते पहले लापता हुई तीन साल की भारतीय बच्ची शेरीन मैथ्यूज का है। लेकिन अभी तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिचर्डसन पुलिस ने घोषणा की कि उन्हें एक सड़क के नीचे एक सुरंग में बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई कि यह शव संभवत: शेरीन का है, लेकिन उन्होंने शव की पहचान की पुष्टि नहीं की। यह शव वेस्ले मैथ्यूज और उसकी पत्नी सिनी मैथ्यूज के घर से करीब आधे मील की दूरी पर मिला है।

अधिकारियों ने तलाश अभियान के तौर पर सेंट्रल एक्सप्रेसवे के पूर्व में स्प्रिंग वैली और बॉउजर सड़कों के निकट एक इलाके को बंद कर दिया था। खोजी कुत्तों की मदद से सुरंग में सुबह करीब 11 बजे शव मिला। पुलिस ने अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि बच्ची की मौत कैसे हुई।

अफगानिस्तान को सक्षम बनाने में भारत का सहयोग चाहता है अमेरिका

हालांकि, उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि उनके पास इस बात पर विश्वास करने का कोई और कारण नहीं है कि यह शव किसी और बच्चे का है। शव की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सकीय जांचकर्ता मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

टेक्सास में 3 साल की भारतीय बच्ची को उसके पालक पिता (फॉस्टर फादर) ने दूध नहीं पीने पर रात में घर से बाहर खड़े होने की सजा दी। इसके बाद से ही वह बच्ची लापता है। बता दें कि शेरिन मैथ्यूज को दो साल पहले वेसले मैथ्यूज ने भारत के एक बाल गृह से गोद लिया था।
शेरीन शारीरिक विकास संबंधी समस्या से ग्रसित है। साथ ही उसे बात करने में दिक्कत होती है। उसे घर से बाहर निकाले जाने के बाद अंतिम बार सातअक्टूबर को डलास के रिचर्डसन में उसके घर के पीछे वाले हिस्से में देखा गया था।

शेरीन को गोद लेने वाले उसके पिता वेस्ले मैथ्यूज को बच्ची को छोड़ने और उसकी जान खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे बाद में 2,50,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि मैथ्यूज केरल का रहने वाला है।

शेरीन के मामले ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी चिंतित कर दिया। उन्होंने 19 अक्टूबर को ट्वीट कर कहा, “ हम लापता बच्ची को लेकर बहुत चिंतित हैं। अमेरिका में भारतीय दूतावास सक्रिय रूप से शामिल है. वे मुझे जानकारी दे रहे हैं।“ ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत अनुपम रे ने ट्वीट कर कहा था,“ हम शेरीन मैथ्यूज के मामले पर निकटता से नजर रख रहे हैं। हम समुदाय एवं प्राधिकारियों के संपर्क में हैं।”(हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close