उत्तर प्रदेशखबरे

पूर्व विदेश राज्य मंत्री ई.अहमद के निधन पर , माया ने जताया शोक.

लखनऊ, 01 फरवरी=  इण्डियन यूनियन मुस्लिम लीग के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विदेश राज्यमंत्री ई. अहमद का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे तथा हृदय गति रूक जाने से नई दिल्ली में उनका निधन हो गया। ई. अहमद केरल के निवासी थे और कई बार विधायक रहने के साथ-साथ वर्ष 1991 से 2009 के बीच छह बार सांसद भी रहे। वह केन्द्र में कई मंत्रालयों के मंत्री भी रहे।

ये भी पढ़े : सांसद ई अहमद के निधन पर PM ने दी श्रद्धांजलि.

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मायावती ने कहा कि ई. अहमद एक अच्छे सांसद व एक कुशल मंत्री के साथ-साथ समाज व देश सेवा के लिए हमेशा याद किये जाते रहेंगे।

मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा कि एक मंत्री व प्रशासक के रूप में भी ई. अहमद लगातार लोक कल्याण में लगे रहे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र की कई बैठकों में भी भारत का प्रतिनिधित्व भी किया। वह एक अच्छे इन्सान के रूप में पहचाने जाते थे। कुदरत से प्रार्थना है कि वह उनके परिवार को इस सदमें को सहने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button
Close