खबरेराज्य

असम में आतंकी संगठन का लिंकमैन गिरफ्तार.

Assam.करीमगंज, 04 फरवरी =असम के बराक घाटी के करीमगंज जिले में राताबाड़ी पुलिस ने अभियान चलाते हुए आतंकी संगठन के एक लिंकमैन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिंकमैन की पहचान नव नाथ के रूप में की गई है। राताबाड़ी पुलिस लिंकमैन से गहन पूछताछ में जुटी हुई है।

राताबाड़ी पुलिस ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करीमगंज के सेरागी इलाके में अभियान चलाते हुए आतंकी संगठन ब्रू लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) के एक लिंकमैन को धर दबोचा। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति इलाके में बीएलएफ को सभी तरह की सूचनाएं व आवश्यक सामग्री मुहैया कराता था।

Related Articles

Back to top button
Close