खबरेविदेश

अमेरिका : घर में हुए ‘घरेलू विवाद’ में 9 की मौत

वाशिंगटन, 12 सितम्बर : अमेरिका के टेक्सस राज्य के डलास उपनगर प्लानो में रविवार रात को एक घर में हुए ‘घरेलू विवाद’ में एक बंदूकधारी ने 9 लोगों की जान ले ली। यह जानकारी मंगलवार कोे मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि घर से 8 शव बरामद किए गए हैं जबकि गोलीबारी के दौरान घायल हुए दो अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि एनएफएल टीम डलास काउबॉय के प्रशंसकों की पार्टी में ‘घरेलू विवाद’ के कारण गोलीबारी शुरू हुई।

पुलिस प्रवक्ता डेविड टिल्ले ने कहा कि गोलीबारी के दौरान शूटर की मौत जवाबी हमले में गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी के हाथों हुई। डेविड ने बताया, ‘कारण अब भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हम कारण का पता लगाने में जुटे हुए हैं।’

टिल्ले ने बताया, ‘यह घटना रात के आठ बजे हुई, पुलिस को घर में गोली चलने की खबर मिली। हमारे अधिकारी ने गोली की आवाज सुनी, फिर वह घर में दाखिल हुए और अंत में संदिग्ध को मार गिराया।’

Related Articles

Back to top button
Close