खबरे

आईटम क्वीन सीमा सिंह ने जीता भागलपुर के फैंस का दिल

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की आइटम क्वीन सीमा सिंह ने भागलपुर में लोकप्रिय अखबार दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित दैनिक जागरण डांडिया नाईट नृत्य शो में मोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी फैंस का दिल जीत लिया है।

यह डांडिया नाईट शो बिहार के भागलपुर में  बड़े पैमाने पर किया गया। जहाँ पर बहुत सी नामी गिरामी हस्तियाँ मौजूद थी और सभी लोग सीमा के नृत्य पर मंत्रमुग्ध हो गये। नवरात्रि के पावन सप्ताह में पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से माँ अंबे, जगत जननी की मूर्ती स्थापना कर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।

Seema Singh - Dandiya

जहाँ दिन रात माँ अंबे की सेवा-टहल की जाती है और माँ के भक्त लोग प्रथम से लेकर नव रात्रि तक माँ के भजन व जागरण गाते हुए डांडिया रास किया करते हैं। इसी क्रम में जब भागलपुर से सीमा सिंह को दैनिक जागरण डांडिया नाईट में शामिल होने के लिए बुलावा आया तो उन्होंने शूटिंग की व्यस्तता को मैनेज करते हुए सहर्ष शामिल होना स्वीकार कर लिया। इस डांडिया नाईट में सीमा के फैन्स हजारों की तादाद में इकठ्ठा हुए। 

Related Articles

Back to top button
Close