खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

आई.टी. इंजीनियर युवती ने की आत्महत्या

मुंबई, 29 जनवरी (हि.स.)। पुणे स्थित कोंढवा में आईटी इंजीनियर युवती ने 7 वें मजले से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। इस मामले की सघन जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुणे जिले में स्थित मुंढवा में एक साफ्टवेयर कंपनी में अश्विनी गवारे कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार अश्विनी पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थीं। आज सोमवार को अश्विनी ने ड्युटी ज्वाईन किया था। लेकिन कुछ देर बाद वह इमारत के 7वें मजले पर गई और वहां से नीचे छलांग लगा दिया।

इस घटना में घायल अश्विनी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया ,लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अश्विनी की मौत हो गई थी। इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस हर दिशा से कर रही है। 

Related Articles

Back to top button
Close