Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राहुल गांधी का या तो गणित कमजोर है या फिर वह झूठ बोल रहे हैं: बीजेपी

नई दिल्ली (ईएमएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। लेकिन बीजेपी ने इसमें किए गए एक दावे को लेकर उन पर तंज कसा है। घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने उससे जुड़ा एक ग्राफिक ट्वीट किया, जिसमें यह दावा किया गया है कि कर्नाटक में आईटी सेक्टर का योगदान 300 अरब डॉलर का है।

इस पर बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि यह राशि तो राज्य के बजट का करीब दस गुना है और इसका मतलब यह है कि या तो राहुल गांधी का गणित कमजोर है या फिर वह झूठ बोल रहे हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, डियर राहुल, कर्नाटक के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर आपका ट्वीट पढ़ा। आप या तो गणित में कमजोर हैं या फिर हमेशा की तरह झूठ बोल रहे हैं। 300 अरब डॉलर तो कर्नाटक के बजट का करीब 9.6 गुना है।

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए कर्नाटक का स्टेट बजट 2,09,181 करोड़ रुपए है, जो करीब 31 अरब डॉलर हुआ। राहुल गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र से जुड़े ग्राफिक को ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह राज्य के लोगों के ‘मन की बात’ को पकड़ता है। घोषणा पत्र में अगले पांच सालों में एक करोड़ नए रोजगारों का वादा किया गया है। बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। अभी यहां कांग्रेस की सरकार है।

Related Articles

Back to top button
Close