Home Sliderखबरेराज्य

आय से अधिक संपत्ति मामले में इस मंत्री को मिली तीन साल की सजा

चेन्नई, 18 अप्रैल (हि.स.)। आय से अधिक सम्पत्ति मामले में पूर्व मंत्री अरंगनयागम को दोषी पाया गया है। अरंगनयागम को भ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित एक विशेष न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के केस में तीन साल के जेल का फैसला सुनाया है। बतादें कि अरंगनयागम 1991-96 तक जयललिता सरकार के मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे।

गौरतलब हो कि 1991-96 के बीच पांच साल के दौरान आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता और शशिकला पर केस दर्ज था। जिसमें वर्तमान में शशिकला और उनके दो रिश्तेदार बेंगलुरु जेल में बंद हैं।

14 मई से प्रत्येक रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प

विदित हो कि वर्ष 1996 में जब डीएमके करुणानिधि के नेतृत्व में सत्ता में आई थी तो जयललिता और उनके मंत्रियों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। इस दौरान 12 केस जयललिता के ऊपर दर्ज हुए, जिसमें 11 में से वो अदालतों से बेदाग़ निकल गई थी। एक में वो फंसी और उसमे अंतिम निर्णय आने से पहले जयललिता का निधन हो गया। अरंगनयागम का यह केस भी उसी समय का है। इसमें उनकी पत्नी और दो बेटियों के नाम भी शामिल थे। अदालत ने उनको निर्दोष पाया है।

Related Articles

Back to top button
Close