उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

आश्वासन के बाद सर्राफा कारोबारियों की हड़ताल खत्म

लखनऊ, 19 मई = मथुरा में पन्द्रह मई की रात दो सर्राफा कारोबारियों की हत्या और चार करोड़ की लूट के विरोध में शुक्रवार को यूपी के सर्राफा व्यवसाईयों ने अपनी दुकाने बंद हड़ताल का दी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यपारियों ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में सर्राफ लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा समेत तमाम जगहों पर एकजुट हुए और प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस बीच सर्राफा व्यापारी ऊर्जा मंत्री तथा मथुरा के विधायक श्रीकांत शर्मा के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लेने को तैयार हो गए। विधानसभा में मंत्री से मिलने के बाद सर्राफा व्यापारियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। हड़ताल के चलते प्रदेश के करीब 3000 सर्राफा व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद रखी जिससे करोड़ो रुपए का करोबार प्रभावित हुआ।

चौक सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन ने घटना की निन्दा करते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों और बदमाशों में पुलिस का खौफ ही खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में घटनास्थल से महज 100 मीटर पर पुलिस थी जो सूचना के करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी पुलिस कितनी सक्रिय है। जैन ने कहा कि हड़ताल से राजधानी में करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।

मुठभेड़ में पुलिस ने पांच डकैतों को पकड़ा, फायरिंग में गार्ड घायल

लखनऊ सर्राफा संघ के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल के मुताबिक, सूबे में आए दिन बदमाश व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं, लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है।

आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि इस घटना से सूबे के सर्राफा कारोबारियों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन व्यापरियों को शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए। इसके साथ ही सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाए। उन्होंने मृतक व्यापारियों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा और लूटे गए माल की बरामदगी सहित सभी सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने मांग की है। गुप्ता ने बताया कि शनिवार को वह मृतकों के परिवार से मिलने मथुरा जायेंगे।

अवध सर्राफ संगठन के मनीष वर्मा ने कहा कि प्रदेश के अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रह है और इसका सबसे ज्यादा शिकार सर्राफा कारोबारी हो रहा है।

गौरतलब है कि मथुरा में बीते सोमवार की रात बदमाश एक ज्वैलरी शॉप में फायरिंग कर करीब चार करोड़ की ज्वैलरी लूट फरार हो गए थे। आधा दर्जन से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। जिसमें मेघा अग्रवाल (34) के चेहरे और मयंक अग्रवाल के कंधे और पेट में गोली लगी। विकास के हाथ और सिर में गोली लगी और अशोक के पेट में गोली लगी। मेघा की दुकान पर ही मौत हो गई थी, जबकि विकास ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button
Close