उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

आज़म को मिली धमकी, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

लखनऊ, 11 सितम्बर : मुस्लिम कार सेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. आज़म ख़ान ने अयोध्या में राम मन्दिर बनाये जाने के मुद्दे को लेकर उन्हें मिल रही धमकी पर जिम्मेदार अधिकारियों पर संजीदा नहीं होने का आरोप लगाया है। आज़म ने सोमवार को यहां प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि उनका मंच शुरुआत से अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मन्दिर बनाये जाने का पक्षधर है। जबकि किसी अन्य स्थान पर मस्जिद बनायी जानी चाहिए। इसके लिए वह लगातार मुस्लिम समाज के लोगों को अपने अभियान से जोड़ रहे हैं। उनके बीच जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उनसे मन्दिर बनाने के पक्ष में सहमति से संकल्प पत्र भरा रहे हैं। 

आज़म ने कहा कि इससे कुछ कट्टरपंथी मुसलमान उनसे बेहद नाराज हैं। जिहादी लोग लगातार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहे हैं। राम मन्दिर के मुद्दे पर हटने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके अलावा अब हमारे अभियान से जुड़ने वाले मुसलमानों में भी बेहद खौफ है। उन्हें डर है कि कट्टरपंथी तत्व कहीं उन्हें भी नुकसान न पहुंचा दे और वह भी किसी दुर्घटना का शिकार न हो जाएं। 

आज़म ने कहा कि वह लगातार इस सम्बन्ध में शासन-प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को जानकारी दे चुके हैं। इसके अलावा लखनऊ पुलिस को भी ऐसी धमकियों से अवगत कराया जा चुका है, बावजूद इसके इतने गम्भीर मामले में भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। आज़म ने कहा कि अगर उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए लखनऊ के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित लोग भी जिम्मेदार होंगे, जिन्हें वह समय-समय पर सूचित करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close