Home Sliderखबरेधर्म क्षेत्र

आज लगेगा साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, भूल कर भी न करें ये काम…

पटना, सनाउल हक़ चंचल

पटना। आज साल 2018 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। साल का पहला चंद्र ग्रहण होने की वजह से इसकी महत्ता काफी बढ़ गई है। इस साल के पहले चंद्र ग्रहण को बेहद खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि आज चंद्र ग्रहण के समय पांच ग्रह मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि आकाश मंडल में अस्त रहेंगे। इसका स्पर्श सायंकाल 5 बजकर 18 मिनट पर होगा, जबकि ग्रहण का मध्यकाल शाम 7 बजे और मोक्ष रात्रि 8 बजकर 42 मिनट पर होगा

माघी पूर्णिमा : चन्द्र ग्रहण पर मोक्ष स्नान के लिए जुटे हजारों श्रद्धालु , गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

इसके अलावा माघ शुक्ल पूर्णिमा की तिथि 30 जनवरी को रात्रि 10 बजकर 23 मिनट पर लगेगी, जो कि 31 जनवरी को शाम 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। वहीं, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व 31 जनवरी की सुबह 8 बजकर 18 मिनट पर लग जाएगा। सूतक काल लगते ही मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

भूल कर भी न करें ये काम…

ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के सूतक काल से ही कई चीजें वर्जित होती हैं। जैसे भोजन, मनोरंजन, देव विग्रहों का स्पर्श, अकारण भ्रमण, वाद-विवाद आदि। ये भी कहा जाता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए।

ग्रहण काल में कैंची, छूरी, चाकू आदि का इस्तेमाल भी वर्जित माना गया है। मंदिर के कपाट बंद जरूर होते हैं, लेकिन बाहर ही बैठकर भगवान का ध्यान और जप जरूर करें। इसके अलावा ग्रहण काल में खाने-पीने की चीजों में कुसा या तुलसी डालने से ग्रहण का बुरा प्रभाव खाने पर नहीं पड़ता।

वहीं, इस ग्रहण के प्रभाव के बारे में पंडित अरविंद का कहना है कि कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। बुध और चंद्रमा से प्रभावित ग्रह यथा कर्क, कन्या और मिथुन राशि के लोग संभव हो तो ग्रहण देखने से बचें। चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृष राशि पर अच्छा है, क्योंकि उत्तरप्रदेश की राशि भी वृष है, इसलिए ये ग्रहण प्रदेश के लिए लाभप्रद माना जा रहा है।

शिक्षा, वाणिज्य, तकनीक आदि के क्षेत्र में नए-नए शोध से लाभ पहुंचेगा। देशी-विदेशी अनुदान मिलेंगे। फसल अच्छी होगी और अन्नदाता खुश रहेंगे। शेयर, वायदा और धातु बाजार में गिरावट संभावित है। दैवीय आपदा के साथ-साथ मौसम में अजीबो-गरीब परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Close