खबरेस्पोर्ट्स

इंग्लैंड के सामने भारत ने रखा 382 रनों का लक्ष्य

कटक, 19 जनवरी=  युवराज सिंह (150) और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (134) के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 381 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है।

25 रनों पर 3 विकेट गंवाकर मुसीबत में फंसी भारतीय टीम को धोनी और युवराज ने मिलकर बाहर निकाला। इन दोनों के बीच 256 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई। इसके साथ ही दोनों ने अमला और डिविलियर्स की चौथे विकेट के 172 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अमला-डिविलियर्स ने ये साझेदारी 2012 में बनाई थी।

भारतीय पारी की 13 गेंद पर वोक्स ने राहुल (5) को स्लिप पर खड़े स्टोक्स के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दे दिया। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वोक्स ने कोहली (08) को ठीक उसी अंदाज़ में आउट किया जैसे उन्होंने राहुल को पवेलियन की राह दिखाई थी। इसके बाद वोक्स ने शिखर धवन (11) को बोल्ड कर भारत के टॉप आर्डर को ध्वस्त करते हुए भारत को तीसरा झटका दे दिया।

युवराज सिंह (150) को भी क्रिस वोक्स ने अपना शिकार बनाया। उनके और धोनी के बीच 256 रन की साझेदारी हुई। इस मैच में युवराज सिंह ने अपने करियर का 14वां शतक लगाया। युवराज ने इस मैच में अपना बेस्ट स्कोर भी बनाया। पांचवें विकेट के रूप में जाधव 22 बनाकर आउट हुए| उनका विकेट प्लंकेट ने लिया। छठे विकेट के रूप में धोनी 358 के कुल स्कोर पर प्लंकेट के दूसरे शिकार बने। धोनी ने 134 रन बनाए।

भारत की तरफ से इस मुकाबले में एक बदलाव किया गया है। उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को जगह दी गई है। वहीं इंग्लैंड की तरफ से भी इस मैच के लिए एक ही बदलाव किया गया है। आदिल रशीद की जगह लियाम प्लंकेट को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close