Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

एस.एस.बी. ने करोड़ों की अफीम की खेती को किया नष्ट .

National. नई दिल्ली, 09 फरवरी=  बिहार राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वामपंथी नक्सलियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए सशस्त्र सीमा बल ने गत सात फरवरी को एक कुख्यात नक्सली कामेश्वर रजवार को गिरफ्तार किया और नक्सलियों के संरक्षण मेें कराई जा रही 15 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया।

ये भी पढ़े :यूपी चुनाव: सोनिया गांधी 20 को करेंगी रायबरेली में रैली.

जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल की 8वीं वाहिनी गया, बिहार के कर्मियों ने मंगलवार को बिहार राज्य के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिला के टंडवा थाना के दुआरी गांव निवासी कुख्यात नक्सली कामेश्वर रजवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली थाना टंडवा के थाना प्रभारी सहित 08 पुलिस कर्मियों की विस्फोट से करायी गई हत्या में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद कामेश्वर को थाना टंडवा, जिला-औरंगाबाद को सौंप दिया गया है।

ये भी पढ़े: NSG ने सीखे आतंक से निपटने के आधुनिक तरीके.

एक अन्य कार्रवाई में नक्सलियों की आर्थिक रीढ़ को तोड़ने के लिए सशस्त्र सीमा बल की 8वीं वाहिनी, गया के कर्मियों ने गया जिला के बाराचट्टी थाना के चनमी गांव में नक्सलियों के संरक्षण में कराई जा रही 15 एकड़ अफीम की खेती को नष्ट किया।

Related Articles

Back to top button
Close