Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

इस्तीफे के बाद, कांग्रेस के समर्थन में वोट करेंगे विधायक विश्वजीत राणे

National. नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। गोवा में सरकार बनाने से दूर हुई कांग्रेस में अंदरूनी उठापटक के बीच वालपोई से कांग्रेस विधायक और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता विश्वजीत पी राणे ने पार्टी को इस्तीफे सौंपने के बाद अब फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस का सहयोग करने का ऐलान किया है।

दरअसल कांग्रेस गोवा में मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के शपथ के बाद भी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में बहुमत का दावा कर रही है।

इससे पहले राणे ने सीधे तौर पर गोवा के पार्टी प्रभारी दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। राणे का आरोप है कि कांग्रेस महासचिव और गोवा चुनाव प्रभारी दिग्विजय सिंह के कुप्रबंधन के कारण कांग्रेस गोवा में सरकार नहीं बना पाई।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री ने अमरिंदर सिंह को दी बधाई.

उल्लेखनीय है कि राणे कांग्रेस के नेता और गोवा के 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रताप सिंह राणे के बेटे हैं। इससे पहले राणे ने आरोप लगाया था कि ‘गोवा के मामले को जिस तरह संचालित किया गया, वह शर्मनाक है।’राणे ने कहा कि और भी कांग्रेस विधायक परेशान हैं और वह उन्हीं (राणे) की तरह पार्टी छोड़कर जा सकते हैं।

इस बीच दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि राणे को पार्टी में यह बताना होगा कि वह गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ होटल में कॉफी के साथ क्या कर रहे थे? उन्होंने कहा कि राणे को पार्टी में इसकी सफाई देनी होगी। राणे ने इससे पहले भी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। इससे पहले कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने अप्रत्‍यक्ष रूप से दिग्विजय सिंह को चुनाव न जीत पाने के लिए बेवकूफ तक कहते हुए उन पर सवाल उठाया है। वहीं, कांग्रेस के अन्‍य नेता भी गोवा में सरकार बनाने में तेजी न दिखाने के लिए दिग्विजय सिंह को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
Close