Home Sliderखबरेविदेश

इस्लामिक चरमपंथी गुट बोको हराम की क़ैद से 82 लड़कियां रिहा.

अबूजा, 07 मई := इस्लामिक चरमपंथी गुट बोको हराम ने उत्तरी-पश्चिम नाइजीरिया से तीन साल पहले अगवा की गई 276 चिबॉक की स्कूली लड़कियों में से 82 को रिहा कर दिया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

समाचार एजेंसी रूयटर के अनुसार, यह रिहाई कथित तौर पर सरकार के साथ बातचीत के बाद हुई है। हालांकि कुछ जानकारियों की पुष्टि होना अभी बाक़ी है। इन लड़कियों को उत्तर-पूर्वी शहर चिबॉक के उनके हॉस्टल से अप्रैल 2014 में अगवा किया गया था। इनमें से 50 उसी वक़्त बचकर भाग निकली थीं और पिछले साल अक्टूबर में रेड क्रॉस से बातचीत के बाद बोको हराम ने 21 लड़कियों को आज़ाद कर दिया था। इनके अपहरण के ख़िलाफ़ दुनिया भर में आवाज़ उठी थी और इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा अभियान शुरू हो गया था।

बीबीसी सूत्रों के मुताबिक रिहा की गई सभी लड़कियां अब नाइजीरिया की सेना के संरक्षण में हैं। इन्हें अंदरूनी इलाक़ों से कैमरून सीमा के पास बांकी में सैन्य अड्डे तक सड़क मार्ग से लाया गया था। इस ख़बर के आने के बाद चिबॉक में कई परिवार ख़ुश हैं, लेकिन अभी भी 100 से ज़्यादा लड़कियों चरमपंथियों के क़ब्ज़े में हैं।

पिछले महीने राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा था कि सरकार बाक़ी बची हुई लड़कियों और अन्य अगवा व्यक्तियों को रिहा करने के लिए स्थानीय ख़ुफिया माध्यमों से वार्ता के ज़रिए उनके संपंर्क में है। ज़्यादातर चिबॉक लड़कियां ईसाई हैं , लेकिन क़ैद के दौरान उन्हें इस्लाम धर्म अपना कर अपरणकर्ताओं से शादी करने के लिए कहा गया था।(हि.स.)।

यह भी पढ़े : सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने का यहां दिया जा रहा है प्रशिक्षण.

Related Articles

Back to top button
Close