खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

संजय निरुपम की सभा में मनसे ने किया उत्पात , कई कार्यकर्ता गिरफ्तार

मुंबई, 25 नवंबर : घाटकोपर में शनिवार को मुंबई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम की सभा में मनसे कार्यकर्ताओं ने जोरदार उपद्रव मचाया । इससे घाटकोपर में स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। मनसे व कांग्रेस कार्यकर्ता यहां आपस में भिड़ गए थे, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो सका। इस मामले में पुलिस ने कई मनसे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार मनसे की ओर से शुरु किए गई फेरीवालों के विरुद्ध आंदोलन का विरोध संजय निरुपम ने किया था। उसके बाद फेरीवालों ने मालाड में मनसे पदाधिकारी पर हमला भी किया था । जिससे मनसे पदाधिकारी संदीप देशपांडे ने संजय निरुपम की सभा में उत्पात किए जाने का निर्देश मनसे कार्यकर्ताओं को दिया था। आज शनिवार को संजय निरुपम के निर्देश पर घाटकोपर में नाला प्रभावित लोगों की मदद के लिए घाटकोपर में सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में जैसे ही संजय निरुपम पहुंचे , वहां पहले से ही उपस्थित मनसे कार्यकर्ताओं ने निरुपम के विरुद्ध जोरदार घोषणाबाजी शुरु कर दिया।

विवादित टिप्पणी पर सीएम फडणवीस ने फिर मांगी माफी

इतना ही नहीं मनसे कार्यकर्ता मंच पर भी पहुंच गए , जिससे यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। इस हालत को देखते हुए सभा स्थगित कर दी गई। बतादेंकि ठाणे में भी मनसे कार्यकर्ताओं ने परप्रांतीय मछली विके्रताओं की पिटाई की थी ,लेकिन इस मामले में पुलिस की ओर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। घाटकोपर में भी वहां तैनात पुलिस पहले मूकदर्शक बनी हुई थी और बाद में कुछ मनसे कार्यकर्ताओं को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई । इस तरह पुलिस का समर्थन मिलने से मनसे कार्यकर्ता एक के बाद एक उत्पात कर रहे हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close