खबरेविदेश

इस तरह बराक ओबामा और मिशेल मना रहे शादी की 25वीं सालगिरह

वाशिंगटन, 04 अक्टूबर : बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल की जोड़ी दुनिया के हर जोड़े के लिए मिसाल है। बराक और मिशेल की शादी के 25 साल हो गए हैं। इस मौके पर मिशेल ने अपने पति को दिल को छूने वाली वधाई दी है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को प्यार भरा संदेश भेजा है। इस संदेश में मिशेल ने बराक को शादी की 25वीं सालगिरह की बधाई दी और उनके लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए उन्हें ‘आई लव यू’ कहा है।

michelle-obama-barack-obama-

मिशेल ने ट्वीट कर कहा है, “शादी की एक चौथाई सदी गुजर चुकी है और आप अब भी मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं। मेरे लिए आप असाधारण व्यक्त‍ि हैं। आई लव यू।” मिशेल के इस ट्वीट को लाखों लोगों ने पसंद किया है और रीट्वीट किया है।

अमेरिका पाकिस्तान को दे सकता है बड़ा झटका

विदित हाे कि अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा इस वर्ष अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हैं। मिशेल और बराक ओबामा की दो बेटियां हैं, जिनका नाम मालिया और साशा ओबामा हैं। बराक ओबामा वर्ष 2009 से 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। उन्हें वर्ष 2009 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी नवाजा गया था। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close