उत्तर प्रदेशखबरे

यूपी दिवस प्रदेश के स्वर्णिम अतीत का गौरवमान- भाजपा

लखनऊ, 27 जनवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने यूपी दिवस को प्रदेश के स्वर्णिम अतीत का गौरवमान बताया। प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने शनिवार को कहा कि सस्कृति, कला, स्थापत्य, काल जयी व्यक्ति और साहित्य से संस्कृतियों के विकास के अनवरत क्रम उन्नत कृषि, औद्योगिक विकास, कुटीर एवं लघुउद्योगों से समृद्ध हर जनपद की प्रगति का प्रदर्शन बनकर यूपी दिवस का पहला आयोजन के लिए साधुवाद।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार 24 जनवरी से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय यूपी महोत्वसव राजधानी के साथ सभी जनपदों में मनाया गया।

प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि 68वर्ष बाद आज समूचे प्रदेश ने पहली बार उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम अतीत को एक पर्व के रूप में मनाया। योगी सरकार के प्रयास से यह साकार हो सका। उत्तर प्रदेश विविधताओं और असीम सम्भावनाओं से भरा प्रदेश है इन सम्भावनाओं का राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुतीकरण आवश्यक है। यूपी दिवस का सफल आयोजन ने न सिर्फ संस्कृति, कला को विश्वमंच मिला बल्कि वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट से प्रदेश के सभी जिलों के उत्पादों को राष्ट्रीय क्षितिज दिया जिससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। 

डाॅ. चन्द्रमोहन ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए प्रयासरत है। यूपी दिवस में प्रदेश की महान विभूतियों का सम्मान रियों ओलम्पिक पदक विजेता को पुरूस्कार, सोशल मीडिया मैगनीज, ई-संदेश की लांचिंग आदि कार्यक्रमों के माध्यम से योगी सरकार के नवनिर्माण, नवोत्थान, नव कार्य संस्कृति संकल्प प्रदेश बनाएगा। 

Related Articles

Back to top button
Close