खबरेराज्य

इस महिला ने छह महीनों के अंदर 85 बच्चों को दिया जन्म !

पटना, सनाउल हक़ चंचल-

हाल ही में एक खबर ने लोगों को चौंका दिया था। बताया गया था कि महिला ने 12 बच्चों को जन्म दिया है। कई लोगों के लिए यह बात विश्वास से परे थी। मगर, हाल ही में असम से एक नया खुलासा हुआ है। एक महिला ने छह महीनों के अंदर 85 बच्चों को जन्म दिया है।

चौंक गए न सुनकर, जानिए यह कारनामा इस महिला ने कैसे किया। सरकारी नर्स लिली ने यह सब पैसों के लालच में किया। सरकार की योजना के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म देने वाली महिलाओं को 500 रुपए दिए जाएंगे। लिली ने सरकार की इसी योजना का लाभ उठाया।

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में करीब 160 डिलीवरी हुई थीं, जिसमें से 85 बच्चों को जन्म देने वाली महिला का नाम लिली लिखा गया था। इस तरह से उसने सरकारी योजना का गलत तरीके से फायदा उठाकर 40 हजार रुपए कमा लिए।

खुशखबरीः सरकार लौटाएगी आपका पैसा, परेशानियां भी जल्द दूर होंगी

जब सरफराज हक नाम के वरिष्ठ अधिकारी को इस मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले की जांच की। उन्होंने पाया कि लिली ही इस योजना के पेमेंट की प्रक्रिया को देख रही थी। इसलिए वह वास्तविक महिला की जगह हर बार अपना नाम लिखने में सफल रहती थी।

मामले के सामने के बाद नर्स लिली को सस्पेंड कर दिया गया था। अपना पक्ष रखते हुए लिली ने कहा कि सरकार नर्स को अधिक वेतन नहीं देती है, इसलिए ज्यादा पैसे कमाने के लिए उसने यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button
Close