खबरेस्पोर्ट्स

इस मामले में कोहली ने पछाड़ा सलमान खान को !

नई दिल्ली, 26 जून : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। फेसबुक पर अब उनके 35 मिलियन (35,442,081) फॉलोअर्स हैं। कोहली अब सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी से पीछे हैं जिनके 42.2 मिलियन यानी 4 करोड़ 20 लाख फेसबुक फॉलोअर्स हैं। अगर सेलिब्रिटी की बात करें तो कोहली सलमान खान से आगे निकल गए हैं जिनके फेसबुक पर (35,125,166) लाइक हैं।

भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो सचिन तेंदुलकर के 2 करोड़ 85 लाख और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। खेल जगत की बात करें तो पुर्तगाल और रियाल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 12 करोड़ के करीब लाइक और फॉलोअर्स हैं।

भारत ने 96वीं बार छुआ 300 का आंकड़ा, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकार्ड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान के टि्वटर पर 1.6 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए।

अपनी इस कामयाबी के बाद कोहली ने कहा कि उन्हें यह जानकर काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह मैदान पर किए जाने वाले उनके काम का बाय प्रॉडक्ट है। उन्होंने कहा कि फैन्स का समर्थन बेशकीमती है।

Related Articles

Back to top button
Close