उत्तराखंडखबरेराज्य

उत्तराखंड : आज खत्म हो जाएगा सीएम का संस्पेंस

Uttarakhand.देहरादून, 17 मार्च = उत्तराखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी किसके हिस्से जाएगी यह आज देहरादून में सांय तीन बजे बुलाई भाजपा विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा। चुनाव परिणामों के आज एक सप्ताह पूरे हो गए है और तब से लगातार से राज्य में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। अभी तक मुख्यमंत्री के तौर पर आधा दर्जन नेताओं के नामों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी है।

बताते चले कि विधानसभा चुनाव नतीजों के सात दिन बाद भी उत्तराखंड में भाजपा ने मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा नहीं हटाया है। सूत्रों की माने तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री बनने वाले नेता का नाम तो तय कर दिया है लेकिन अपराह्न तीन बजे देहरादून के पैसेफिक होटल में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद ही मुख्यमंत्री का नाम घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर गुरुवार शाम देहरादून लौट आए है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी गुरुवार शाम भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की।

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी

उत्तराखंड में तीन-चौथाई से ज्यादा बहुमत पाने के बाद भी भाजपा ने अब तक उत्तराखंड में नेता विधायक दल, यानी मुख्यमंत्री का नाम घोषित नहीं किया है। गुरुवार को भी दिनभर घटनाक्रम और इसी के मुताबिक नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर दावे भी बदलते रहे।
कभी पूर्व मंत्री व पार्टी के झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत को अंतिम दौर में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में अव्वल बताया गया तो कभी पूर्व मंत्री प्रकाश पंत को। पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के नामों को लेकर भी चर्चा सरगर्म रही। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी का नाम भी चर्चा में रहा।

बुधवार शाम अचानक नई दिल्ली रवाना हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार त्रिवेंद्र सिंह रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर गुरुवार देर शाम देहरादून लौट आए। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को नवीनतम राजनैतिक हालात से अवगत कराया गया है। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर उन्होंने कहा कि इसका फैसला विधायक दल की बैठक में ही होगा। देहरादून में मौजूद मुख्यमंत्री पद के दूसरे सशक्त दावेदार पूर्व मंत्री प्रकाश पंत ने भी मुख्यमंत्री के नाम का फैसला विधायक दल की बैठक में होने की बात कही है।

उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने गुरुवार शाम नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भेंट की। भेंट के बाद भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को उत्तराखंड के ताजा राजनैतिक हालात से अवगत कराया गया। हालांकि मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने केवल यही टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री कोई भाजपा कार्यकर्ता ही बनेगा।

उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक आज अपराह्न तीन बजे होगी। इसमें पर्यवेक्षक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडे भाग लेंगी। साथ ही चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी बैठक में सम्मिलित होंगे। सभी भाजपा विधायकों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। समाचार लिखे जाने तक कई भाजपा विधायक बैठक स्थल पैसेफिक होटल पहुंच भी गए है। उम्मीद है कि आज ष्षाम तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कायम संस्पेंस समाप्त हो जाए और राज्य के नए मुखिया का नाम सबके सामने आ जाए।
हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/आकाश

Related Articles

Back to top button
Close