उत्तराखंडखबरेराज्य

भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी

Uttarakhand.पिथौरागढ़, 17 मार्च (हि.स.)। जिले में भारत और नेपाल की सेना के संयुक्त युद्धाभ्यास सूर्यकिरण आज भी अपने पूर्व निर्धारित क्रम के तहत जारी है। संयुक्त अभ्यास में दोनों देशों के जवानों ने आज स्लीफेरिंग का अभ्यास किया। हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे उतर कर विभिन्न टॉस्क किए गए।

ये भी पढ़े : देहरादून का ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू.

अभ्यास के दौरान जवानों को हेलीकॉप्टर से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाया गया। जहां पर रस्सियों के सहारे जवानों को उतारा गया। हेलीकॉप्टर से उतरते ही जवानों ने छापामारी, जंगल सर्च और आतंकवादियों से निपटने के टॉस्क किए। सुबह जवानों ने जमकर अभ्यास किया। इससे पूर्व दोनों देशों के जवानों ने आपस में बास्केटबाल खेला।

Related Articles

Back to top button
Close