Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

उपचुनाव नतीजे 2018 : कैराना में RLD तो पालघर में भाजपा जीत की ओर …….

– साझा विपक्ष के आगे बीजेपी पस्त, 14 में से सिर्फ 2 सीट पर ही आगे

नई दिल्ली (ईएमएस)। लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर मतों की गिनती जारी है। साढ़े 11 बजे तक की स्थिति पर गौर करें तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए अच्छी खबर नहीं है। उत्तरप्रदेश की कैराना सीट सत्तारूढ़ दल से छिनती दिख रही है। इस सीट पर आरएलडी उम्मीदवार आगे चल रही हैं। भाजपा के खिलाफ गोलबंदी करते हुए विपक्ष के सामने भाजपा हारती नजर आ रही हैं। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 14 में से मात्र दो सीटों पर बीजेपी जीत की ओर बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश  सीट
उत्तरप्रदेश की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर भाजपा को झटका लगता दिख रहा है। 11 बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो सूबे की कैराना लोकसभा सीट पर अजित सिंह की पार्टी आरएलडी काफी आगे है। वहीं नूरपुर विधानसभा सीट पर 4541 वोटों से समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। दोनों ही सीट भाजपा के पास थी। अगर यह सीट भाजपा के हाथों से निकल जाती है तो यह सूबे की राजनीति में पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।

बिहार
बिहार की जोकिहाट सीट पर भी बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को झटका लगता दिख रहा है। इस सीट पर आरजेडी उम्मीदवार 16,299 वोट से आगे। इस सीट पर जेडीयू के उम्मीदवार 27509 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

कर्नाटक
कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस बड़े अंतरों से जीत की ओर अग्रसर हैं। इस सीट पर बीजेपी दूसरे और जेडीएस तीसरे स्थान पर है। यह चुनाव दिलचस्प इसलिए है क्योंकि कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सत्तारूढ़ है लेकिन चुनाव अलग-अलग होकर लड़ रही है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस दूसरे स्थान पर है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल की महेशताला सीट पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) उम्मीदवार भारी मतों से आगे चल रहे हैं। टीएमसी के उम्मीदवार करीब 23,687 वोटों से आगे है. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा और तीसरे स्थान पर वामदल चल रही है।

झारखंड
झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार माधवलाल सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं आजसू प्रत्यासी डॉ लंबोदर महतो दूसरे स्थान पर हैं। वहीं सिल्ली विधानसभा सीट से जेएमएम आगे चल रही है. आजसू दूसरे स्थान पर है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र की पालघर सीट पर भाजपा जबकि गोंदिया भंडारा लोकसभा सीट पर ऱाष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) आगे चल रही है। पालघर सीट पर शिवसेना और भाजपा आमने-सामने थी। दोनों ही सीटों पर बीजेपी का कब्जा था।

पंजाब
पंजाब की शाहकोट सीट पर कांग्रेस 20000 वोटों से आगे चल रही है।

नागालैंड
नागालैंड की एक मात्र लोकसभा सीटों पर भी काउंटिंग जारी है. इस सीट पर नगा पीपुल्स फ्रंट 11,000 वोटों के साथ आगे चल रही है.

केरल
केरल की चेंगनुर विधानसभा सीट पर सत्तारूढ सीपीआईएम आगे चल रही है।

मेघालय
मेघालय की एक अमपती विधानसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. दूसरे स्थान पर नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) है।

Related Articles

Back to top button
Close