Home Sliderदेशनई दिल्ली

उपचुनाव परिणाम: केजरीवाल की साख बची, आप को अपराजेय बढ़त

नई दिल्ली, 28 अगस्त : दिल्ली विधानसभा उपचुनाव के बवाना सीट पर नतीजे आप के पक्ष में रहे। सोमवार को हुई 24 वें राउंड की गिनती के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार रामचंद्र कांग्रेस के सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ 51070 वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे। 
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि आप 51070 वोटों के साथ पहले स्थान पर, कांग्रेस 29595 वोटों के साथ दूसरे और भाजपा 28126 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले शुरुआत में कुमार अपने प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे थे लेकिन आठवें चरण के मतदान के बाद रामचंद्र उनसे आगे निकल गए। अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना 24 वें चरण में सामने आ गई जबकि गिनती 28 चरणों तक की जाएगी। हालांकि आप उम्मीदवार को मिले मत निर्णायक बताये जाते हैं|

PM मोदी राजस्थान को देंगे 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात

मतदाताओं की संख्या (2.94 लाख) के लिहाज से दिल्ली के सबसे बड़े विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। बवाना सीट पर उपचुनाव 23 अगस्त को हुआ था और उस समय केवल 45 फीसदी मतदान हुआ था। कुल आठ उम्मीदवार इस दौड़ में शामिल रहे। कांग्रेस यह उपचुनाव जीत कर दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने की उम्मीद कर रही थी। पार्टी का वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पूरी तरह सफाया हो गया था। 70 सदस्यीय विधानसभा में आप के 65 और भाजपा के चार विधायक हैं।

दरअसल दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा से पिछड़ने के बाद इसे आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अहम माना जा रहा है। पार्टी अपनी साख बचाने में कामयाब रही।

Related Articles

Back to top button
Close