खबरेराज्य

उप्र-बिहार में पाप करने वालों को छूट : आजम खान

रामपुर, 09 अगस्त (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में पाप करने वालों को छूट मिल गयी है। उन्होंने देवरिया कांड का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चियों की आप बीती सुनकर जनता दुखी है।

आजम खान ने बृहस्पतिवार अपने घर पर प्रेसवाता में कहा कि पहले मुजफ्फरपुर और बाद में देवरिया की तस्वीर घरों में बैठकर नहीं देख सकते। संवासिनी गृह में रहने वाले बच्चियों की आप बीती सुनकर घर में कुछ बोला नहीं जा सकता। अपने घरों के बच्चों को क्या बताये कि क्या हो गया है भाजपा के राज में हो रहे पापों से जनता दुखी है। 

आजम ने कहा कि भाजपा की सरकार में कानून कमजोर हुआ है। सर्वोच्च न्यायालय का खौफ खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश में कत्ल करने वाले जमानत पर छूटते हैं, तो उनके सम्मान में जुलूस निकाले जाते हैं। 

Related Articles

Back to top button
Close