Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबई

एक बार फिर CM फडणवीस के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग , तीसरी बार हुई यह घटना

मुंबई, 09 दिसम्बर (हि.स.) । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलिकॉप्टर की नाशिक में शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हेलिकॉप्टर से मुख्यमंत्री व अन्य लोगों को सकुशल उतार लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक फडणवीस शनिवार सुबह हेलिकॉप्टर द्वारा नाशिक से औरंगाबाद जा रहे थे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री गिरिश महाजन, उनके निजी सहायक व अन्य लोग सवार थे। इसी बीच ओवरलोडिंग की वजह से हेलिकॉप्टर को नाशिक में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी लोगों को सकुशल उतार लिया गया।

चलती लोकल में मोबाइल छिनने से गयी यात्री की जान

इस घटना ने सुरक्षा अधिकारियों को सचेत कर दिया है क्योंकि फडणवीस के वीवीआईपी हेलिकॉप्टर के साथ पहले भी इस तरह की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें मई में लातूर में फडणवीस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना भी शामिल है, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close