Home Sliderदेशनई दिल्ली

एचएच प्रमुख स्वामी महाराज के विचार आज भी प्रासंगिक : मोदी

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश-विदेश में 831 अक्षरधाम और स्वामीनारायण मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले एच.एच. प्रमुख स्वामी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके समृद्ध विचार आज भी लोगों के लिए प्रासंगिक हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संदेश में कहा कि वह एच.एच. प्रमुख स्वामी महाराज को उनकी जयंती पर दुनियाभर के लाखों भक्तों के साथ नमन करते हैं। वह एक विशेष आत्मा थे जिनकी अनुकरणीय सेवा और मानवतावादी प्रयासों ने अनगिनत लोगों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि एचएच प्रमुख स्वामी महाराज के समृद्ध विचार आज भी लोगों को सभी बाधाओं को पार करने के लिए मार्गदर्शन करते हैं। हम हमेशा जरूरतमंद, गरीब और हाशिए पर खड़े लोगों के जीवन को बदलने के लिए उनके दृष्टिकोण से प्रेरित होते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एचएच प्रमुख के साथ उनके विशेष संबंध थे। स्वामी महाराज के साथ बिताया समय यादगार था। वह भाग्यशाली हैं जो उन्हें स्वामी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। 

मोदी ने गत वर्ष सारंगपुर (गुजरात) में प्रमुख स्वामी के अंतिम दर्शन के समय दिए अपने भाषण का लिंक भी साझा किया है। इसमें प्रधानमंत्री ने प्रमुख स्वामी को पिता तुल्य बताते हुए अपने लिए अपूरणीय क्षति बताया था। 
उल्लेखनीय है कि 7 दिसम्बर 1921 को जन्मे प्रमुख स्वामी महाराज की 95 वर्ष की आयु में 13 अगस्त 2016 को मृत्यु हो गई थी। 

Related Articles

Back to top button
Close