खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

एयर इंडिया की फ्लाइट में 7 घंटे की हुई देरी, भूखे रहे 250 यात्री

मुंबई, 02 दिसंबर : मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद जाने वाला एयर इंडिया का विमान करीब सात घंटे की देरी से उड़ान भर सका। इस दौरान यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 250 यात्रियों को खाना भी नसीब नहीं हुआ। एयर लाइन्स ने विमान यात्रियों को भोजन सहित अन्य कोई सुविधा उपलब्ध नहीं करवाया।

महाराष्ट्र : कम छात्र संख्या वाले 1300 स्कूल होंगे बंद : विनोद तावड़े

जानकारी के अनुसार शुक्रवार मध्यरात्रि डेढ़ बजे के करीब विमान को मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरना था, लेकिन यह विमान सात घंटे देरी से उड़ सका। इस दौरान एयरपोर्ट पर 250 यात्रियों को भूखे पेट ही रहना पड़ा और जागते हुए पूरी रात बितानी पड़ी। विमान देरी से आ रहा है, इसकी सूचना यात्रियों को विमान उड़ने के कुछ समय पहले दी गई। इससे नाराज विमान यात्रियों ने एयरपोर्ट के एक्जिट गेट 47 के बाहर हंगामा किया। इससे एयरपोर्ट पर कुछे देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close