Home Sliderदेशनई दिल्ली

एससीओ शिखर सम्मेलन में सुषमा, बैठकों का दौर जारी

नई दिल्ली/ सोची (रूस), 01 दिसम्बर (हि.स.)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठकों का दौर जारी है। सम्मेलन के दौरान स्वराज ने कई सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ एससीओ शिखर सम्मेलन की साइडलाइन बैठकों में हिस्सा लिया। सम्मेलन की शुरूआत में रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने विदेशमंत्री सुषमा स्वराज का स्वागत किया। रूस के सोची शहर में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन में, 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर, भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिस्सा लिया है। सुषमा स्वराज 02 दिसम्बर को वापस भारत लौट रहीं हैं। 

शंघाई सहयोग संगठन चीन की अगुआई वाला अंर्तराष्ट्रीय संगठन है, जिसे पश्चिमी देशों के संगठन नाटो का जवाब माना जाता है। भारत और पाकिस्तान जून में इस संगठन के सदस्य बने हैं। भारत 2005 से इस संगठन में ऑबज़र्वर रहा है। रूस में हुए 2015 के शिखर सम्मेलन में भारत को इसका सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसका रूस ने पुरजोर समर्थन किया था। चीन ने पाकिस्तान को सदस्य बनाने की वकालत की थी। एससीओ यूरोप-एशियाई देशों का संगठन है, जो राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर आपसी सहयोग के लिए काम करता है। 

Related Articles

Back to top button
Close