Home Sliderखबरेजम्मूराज्य

कश्मीर: मोबाइल इंटरनेट सेवाएं लगातार बंद, महबूबा मुफ्ती ने बुलाई बैठक

जम्मू, 18 अप्रैल (हि.स.)। कश्मीर में हिंसा के चलते भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) सहित सभी सेलुलर कपंनियों की मोबाइल इंटरनेट सेवाएं मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। घाटी में 3जी और 4जी सेवाओं पर सोमवार को रोक लगाई गई थी ताकि हिंसा के चलते अफवाहों को फैलाने से रोका जा सके।

पुंछ :  अचानक गोली चलने से जवान की मौत

सोमवार को भारी पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के कारण इन सेवाओं पर ऐहतियात के तौर पर रोक लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक इन सेवाओं को कल दोपहर के तीन बजकर दस मिनट पर बंद किया गया था। यह सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।

महबूबा मुफ्ती ने बुलाई बैठक

वही घाटी में लगातार हिंसा के कारण उत्पन्न कानून व्यवस्था की स्थिति पर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में चर्चा होगी। राज्य कैबिनेट की बैठक दोपहर दो बजे सचिवालय में होगी। मिली जानकारी के अनुसार मंत्रियों को कैबिनेट का एजेंडा दे दिया गया है। एक सूत्री एजेंडे में कानून व्यवस्था के हालात पर विचार किए जाने की बात है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में घाटी में उत्पन्न हालात पर चर्चा होगी। लगातार पत्थरबाजी, सुरक्षा बलों पर हमले, पुलिसकर्मियों तथा सियासी लोगों को निशाना बनाए जाने पर कैबिनेट में विचार होगा। इसके साथ ही राज्य प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन में कुछ फेरबदल भी संभव है। प्रशासन में फेरबदल किए जा सकते है। कुछ पुलिस प्रशासन में भी फेरबदल संभव है।

Related Articles

Back to top button
Close