Home Sliderखबरेविदेश

प्लेन में एक सेब की वजह से इस महिला पर लगा 33000 रुपये का जुर्माना , ये थी वजह ……

पेरिस (ईएमएस)। विमान में यात्रा के दौरान आप नाश्ता या खाने में बची हुई चीज़ें अपनी बैग में डालने की गलती नहीं करें। अगर आपने ऐसा किया तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में विमान में यात्रा करने के बाद एक महिला ने कहा है कि खाने के लिए दिया गया सेब उसके बैग में मिलने पर अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग ने उस पर 500 डॉलर का जुर्माना लगाया है। पेरिस से अमेरिका आईं क्रिस्टल टैडलॉक ने कहा कि उन्होंने वो सेब आगे की उड़ान के दौरान खाने के लिए बचा लिया था। इसके बाद वो कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं। इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमेरिकी सीमा शुल्क के जवानों द्वारा तलाशी लेने के दौरान सेब को जब्त कर लिया गया।

भूकंप से मची तबाही के बाद भेजा गया अरबों डालर का हो रहा गलत इस्तेमाल

सेब डेल्टा एयर लाइंस के प्लास्टिक के बैग में पाया गया। सेब मिलने पर टेडलॉक ने अधिकारी से कहा कि विमानन कंपनी ने ये उसे अभी दिया है। उसने अधिकारी से सेब फेंकने या खाने के लिए भी पूछा। इसके बावजूद अधिकारी ने महिला पर 500 डॉलर का जुर्माना लगा दिया। अमेरिकी सीमा शुल्क विभाग और सीमा सतर्कता विभाग ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close