Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार

मुंबई, 05 जुलाई (हि.स.)। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी व उनकी 10 वर्षीय बेटी को बलात्कार करने की धमकी देने वाले बदमाश को मुंबई पुलिस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस तरह की खबर मिलते ही प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है। पुलिस धमकी देने वाले बदमाश गिरीश महेश्वरी से पूछताछ कर रही है। 

पुलिस के अनुसार प्रियंका चतुर्वेदी को उनके ट्विटर अकाउंट पर गिरीश ने 2 जुलाई को धमकी दी थी। मंदसौर बलात्कार मामले में उन्हें इस तरह की धमकी गिरीश ने दी थी। इस मामले की शिकायत प्रियंका चतुर्वेदी ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में तत्काल आरोपियों को पकडऩे का आदेश दिया था। इसे देखते हुए गोरेगांव पुलिस ने अहमदाबाद से धमकी देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की सघन जांच जारी है। 

Related Articles

Back to top button
Close