Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कानून का स्थान शासन-शासकों से ऊपर, कोई भी राजा कानून से ऊपर काम नहीं : योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh.इलाहाबाद, 02 अप्रैल = मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट की 150वीं सालगिरह के मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि मेरे लिए सौभाग्य और हर्ष का विषय है कि मैं हाईकोर्ट की वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि कानून का स्थान शासन-शासकों से ऊपर होता है। कोई भी राजा कानून से ऊपर काम नहीं हो सकता है। कानून व्यवस्था स्वतंत्र व निष्पक्ष न्यायपालिका पर निर्भर करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायपालिका की समाज में बड़ी भूमिका है। कानून से शिकायतों का निस्तारण हो पाता है। न्याय प्रदान करना उच्चतम धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि ऋषियों ने भारतीय न्यायिक व्यवस्था प्रदान की। न्याय और विधि एक दूसरे के पूरक हैं और शक्ति सन्तुलन का प्रयास करते हैं। देश की राजनीति पर न्याय व्यवस्था का बहुत बड़ा असर होता है और समाज कानून से चलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट का इतिहास गौरवशाली रहा है। योग्यता के बल से हाईकोर्ट का मान बढ़ा है। छह न्यायमूर्तियों से बढ़कर अब यह संख्या 160 हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में लम्बित मामले हल हो रहे हैं। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कई ऐतिसहासिक फैसले दिए हैं। यहां के फैसले मिसाल बने हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है, न्याय पाने के लिए अलग-अलग गुजरना पड़ता है। मैं कोर्ट बढ़ाने का प्रस्ताव रखूंगा। उन्होंने कहा कि गरीबों का जल्द न्याय मिल सके, यह हमारा प्रयास है। कोर्ट के स्टॉफ को ट्रेनिंग और सुविधा देना भी बेहद जरूरी है।

प्रशांत भूषण का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को बताया छेड़ने वाला !

मुख्यमंत्री ने गम्भीर अपराधों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के काम करने की बात कही और कहा कि लम्बित मुकदमों की जल्द सुनवायी हो, यही हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही दूर दराज के क्षेत्रों में कोर्ट की संख्या बढ़ाना भी लक्ष्य है। सीएम योगी ने कहा कि जेल में कैदियों की संख्या कैसे कम हो, इस पर भी काम होगा। उन्होंने कहा कि जब कभी लोकतंत्र पर संकट आया, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने न्याय का सर्वोच्च मानक बनाए रखा।

कानून से चलता है समाज

आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून से समाज चलता है। न्याय और विधि एक दूसरे के पूरक है। सीएम ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कई ऐतिहासिक फैसले किये हैं। कानून का स्थान शासक से ऊपर है। न्याय व्यवस्था समय के अनुसार बदलती रहती है। इस अवसर पर योगी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के प्रधानमंत्री के साथ बोलने का अवसर देने के लिए न्यायाधीशो और बार एसोसिएशन एवं आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
Close