Home Sliderखबरेमध्यप्रदेशराज्य

घिनौनी वारदात : शॉपिंग मॉल में 9 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी

इंदौर: इंदौर के स्थानीय शॉपिंग मॉल में नौ वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गेमिंग जोन के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. इस घिनौनी वारदात को गुरुवार को अंजाम दिया . एक ओर जहा पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था , वहा ऐसी शर्मनाक घटना घटी  . 

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने आज बताया कि शहर के एमजी रोड स्थित शॉपिंग मॉल ट्रैजर आइलैंड के गेमिंग जोन के कर्मचारी अर्जुन राठौर (19) पर आरोप है कि वह नाबालिग लड़की को कल जबरन एक कोने में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की अपने परिवार के साथ शॉपिंग मॉल गयी थी और वारदात के वक्त गेमिंग जोन में थी.

उन्होंने बताया कि लहूलुहान लड़की ने जब अपनी मां को आपबीती सुनायी, तो आक्रोशित परिजनों और शॉपिंग मॉल में मौजूद लोगों ने गेमिंग जोन के कर्मचारी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

नीरव कांड के बाद ज्वैलरी की कीमतों में 20 फीसदी की गिरावट

मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 (दुष्कर्म) के साथ लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा, “हम शॉपिंग मॉल में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं. जरूरत पड़ने पर मॉल में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम कराये जायेंगे.” इस बीच, कांग्रेस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना के बाद प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा को निशाने पर लिया है.

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि शॉपिंग मॉल जैसे भीड़ भरे सार्वजनिक स्थल में लड़की से दुष्कर्म की घटना इस ओर सीधा इशारा करती है कि सूबे में भाजपा के राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और अपराधियों में मन में कानून का खौफ नहीं रह गया है.
 

Related Articles

Back to top button
Close