खबरेबिहारराज्य

कार्यपालक सहायकों की लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने से  संघ आज दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है

पटना, सनाउल हक़ चंचल

शिवहर के  सभी विभाग के कार्यपालक सहायक  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।  जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार द्वारा बताया गया कि राज्यस्तरीय संघ द्वारा कार्यपालक सहायकों के लंबित मांगों के समर्थन में अपर मिशन निदेशक बिहार पटना के आश्वासन उपरांत दिनांक 19 फरवरी 2018 से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने के उपरांत आश्वासन अनुरुप मांगों की पूर्ति अब तक नहीं होने के कारण क्षुब्ध होकर  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।  यदि सरकार द्वारा हमारी मांगो को 24 घण्टा के अंदर पूरा नही किया  जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार द्वारा वार्ता के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन वार्ता सफल नही हो रही है। सरकार अपनी बातों पर अड़ी है और हमारा संघ भी हड़ताल पर अड़ी है। जब तक सरकार हमारी मानगो को पूरा नही करता है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

 मीडिया प्रभारी चंदन जायसवाल द्वारा बताया गया कि सभी कार्यपालक सहायक बिहार सरकार के अति महत्वपूर्ण योजनाओं यथा लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण, स्वच्छ भारत मिशन, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग, एवं अन्य विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर लाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे हैं परंतु सरकार द्वारा उपेक्षा का दृष्टिकोण ही नहीं अपितु वर्षों से नियोजित कार्यपालक सहायकों को कार्य संतोषप्रद होने के उपरांत भी कार्यमुक्त किया जा रहा है ।दिनांक 26 मार्च 2018 से जिला अंतर्गत सभी विभागों में नियोजित कार्यपालक सहायक उपरोक्त प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल में सम्मिलित है।  सरकार के महत्वकांक्षी योजना बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत हम सभी कार्यपालक सहायक पूरी मेहनत और लगन से कार्य करते है जिसके कारण बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी के एपर मिशन निदेशक डॉ प्रतिमा मैडम को केंद्र सरकार द्वारा अच्छे कार्यो के लिए मेडल दिया गया । इसके बावजूद भी सरकार हमलोग का शोषण कर रही है। हमारी जायज मांगो को लेकर सरकार अनदेखी कर रही है। जिस सरकार की सारी योजनाओं को कार्यपालक सहायक द्वारा सफल संचालन किया जा रहा है उसके बाद भी सरकार गहरी नींद में सोई है। कार्यपालक सहायक के हड़ताल से आम जनता को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है लेकिन सरकार द्वारा कोई प्रभाव नही पड़ रहा है।जिसमे सभी विभाग के कार्य प्रभावित हो रही है। 

कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई, शिवहर  के सभी विभागों में नियोजित कार्यपालक सहायकों का 26.03.2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल समाहरणालय मैदान शिवहर में कर रहे है। जिसमे हड़ताल आज दूसरे भी जारी है।

1-पप्पू कुमार , जिलाध्यक्ष

2-मुकेश सिंह,  उपाध्यक्ष

3-धीरज कुमार पटेल, जिलामंत्री

4-दयाशंकर प्रशाद, सचिव

5-कृष्णा कुमार, कोषाध्यक्ष

6-चंदन जयसवाल, मीडिया प्राभारी

    एवं शुशांत तिवारी, सौरव वर्मा, श्याम, राजू कुमार, ऋतु राज, दीपक, अविनाश, अरविंद, उत्तम पटेल, बबलू, चंद्रभूषण, प्रमोद, मुकेश, गजेंद्र सिंह, अशोक, सुजीत, रूपनारायण, शशि तिवारी, बिट्टू, मुन्ना, संतोष पांडेय, दीपक बैठा, रणवीर कुमार सिंह,सुनील कुमार, पुष्पांजलि जयसवाल, खुशबू दुबे, संजू शर्मा, शिखा झा, रूपम, प्रियंका, सीता, तन्नू एवं अन्य विभागों के कार्यपालक सहायक आज दूसरे दिन भी हड़ताल में सम्मिलित है।

Related Articles

Back to top button
Close