Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

किरन रिजिजू रविवार को नगालैंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

नई दिल्ली, 04 अगस्त (हि.स.)। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू रविवार को अपने मंत्रालय और विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के एक दल के साथ नगालैंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

गृह मंत्रालय के अनुसार रिजिजू के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, सड़क परिवहन मंत्रालय और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अधिकारियों का दल बाढ़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा। यह दल बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित दीमापुर तथा कोहिमा जिलों में जाएगा और बचाव व राहत कार्यों का जायजा लेगा। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रशासन के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे। 

उल्लेखनीय है कि मानसून की बारिश से नगालैंड के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं और कुछ जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 35 बचावकर्मियों का एक दल राज्य में राहत और बचाव कार्यों में जुटा है। वायु सेना ने भी राहत और बचाव अभियान के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर लगा रखे हैं।

Related Articles

Back to top button
Close