Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

किरन रिजिजू से मिले जयंत सिन्हा

नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान सिन्हा और रिजिजू में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

इस मुलाकात में सिन्हा ने बताया कि सिविल एविएशन उद्योग दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है और इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती है। इस पर रिजिजू ने हरसम्भव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि हम सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

अमानतुल्लाह खान आप से सस्पेंड ,कुमार विश्वास बने राजस्थान के प्रभारी

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना उड़ान ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) नामक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना (आरसीएस) के तहत हवाई क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देना है। इसमें सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करना नागरिक उड्डयन मंत्रालय के लिए एक बड़ी चुनौती है।

Related Articles

Back to top button
Close