Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

कुमार विश्वास के इस ट्वीट पर विहिप ने ली चुटकी.

नई दिल्ली, 05 अप्रैल = आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है, कोई कवि बन जाए सहज सम्भाव्य है। (- मैथिलीशरण गुप्त)’।

विश्वास के इस ट्वीट और तस्वीर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने चुटकी ली है।

विहिप नेता विनोद बंसल ने कुमार विश्वास की तस्वीर पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि ‘क्या कुमार विश्वास भी भगवा हो गए हैं। अगर यह बात (गले में राम नाम का भगवा पटका लेने वाली) केजरीवाल को पता चल जाए तो क्या होगा।

उल्लेखनीय है कि हाल में विधानसभा चुनावों में गोवा चुनाव की कमान आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास को सौंपी थी। वहां पर पार्टी को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। यहां की 40 में 39 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
Close