खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कुवारी व विधवा से पैदा हुए बच्चों की खरीदी- बिक्री का चल रहा था धंधा , पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मुंबई 10 फरवरी :  कोल्हापुर में नवजात बच्चों की खरीदी- विक्री का अमानवीय धंधा प्रकाश में आया है। आज इस मामले में पुलिस ने दो दंपत्तियों को गिरफ्तार किया है। इन चारों से पूछताछ के बाद कोल्हापुर के डॉ. अरुण पाटील का नाम भी सामने आया है। स्थानीय पुलिस इस मामले की सघन जांच कर सबूत इकठ्ठा कर रही है और इसके बाद डॅा. अरुण पाटील को गिरफ्तार कर सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में नवजात शिशुओं की विक्री व खरीद किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली हुई थी। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस इस पर निगाह रखे हुई थी। पुलिस को जैसे ही पता चला कि चंद्रपुर जिले के अनिल चहांदे व उनकी पत्नी प्रेरणा चहांदे ने नवजात शिशु खरीदा है ,तो पहले से ही तैयार पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जोगेश्वरी में आग लगने से सनसनी, कोई हताहत नहीं

इन दोनों ने बताया कि नवजात शिशु डॅा. अरुण पाटील की मध्यस्तता में 7 लाख रुपए में खरीदा है। इसके साथ ही पुलिस की दूसरी टीम ने नेरल के अमोल सवाई व आरती सवाई को भी नवजात शिशु खरीदने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है। इन चारों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बहुत जल्द डॉ. अरुण पाटील व अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार करने वाली है। जांच में यह भी पता चला है कि कुवारी माता व विधवा से पैदा हुए बच्चों का सौदा दलाल के मार्फत किया जाता है और उनके बच्चों को बहुत की कम कीमत पर खरीदकर बाद में इन्हीं बच्चों को जरुरतमंद दंपत्तियों को उंची कीमत पर बेचे जाने का धंधा बहुत दिनों से चल रहा था। इस मामले की जांच के बाद और भी तथ्य सामने आने वाले हैं। (हि स)।

Related Articles

Back to top button
Close