Home Sliderदेशनई दिल्ली

कृतज्ञ राष्ट्र ने दी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.)। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजधानी स्थित शक्ति स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा भारत और भारत के लोगों के लिए इंदिरा गांधी और उनका जुनून यादगार है। वह एक ऐसी नेता थी जिनका दृढ़ विश्वास अद्वितीय था। 

प्रधानमंत्री मोदी ने इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि

इंदिरा गांधी सक्रिय राजनीति में अपने पिता जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद आईं। उन्होंने प्रथम बार प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यकाल में सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला। इसके बाद शास्त्री जी के निधन पर वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री चुनी गई। इंदिरा गांधी को वर्ष 1971 में भारत रत्न से भी अलंकृत किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close