उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

केजीएमयू में गरीब भी मामूली खर्च पर करा सकेंगे डेन्टल इम्प्लान्ट

12001dli-photo_(2)लखनऊ, 20 जनवरी (हि.स.)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में अब गरीब मरीजों का भी किफायती दरों पर दंत प्रत्यारोपण (डेन्टल इम्प्लान्ट) किया जायेगा। केजीएमयू के दंत संकाय के प्रास्थोडेन्टिस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पूरनचंद ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हम गरीब मरीजों का डेन्टल इम्प्लान्ट मामूली खर्च पर करते हैं। उन्होंने बताया कि प्राईवेट में जहां एक दांत का 15 हजार खर्च आता है। वहीं हमारे यहां महज दो हजार आता है। 

डॉ. पूरनचंद ने बताया कि जो बहुत ही गरीब मरीज होते हैं, उनका हम कंपनियों के माध्यम से निःशुल्क इम्प्लान्ट कराते हैं। कार्यशाला के दूसरे दिन शनिवार को 25 गरीब मरीजों को निशुल्क डेन्टल इम्प्लान्ट लगाया गया। उन्होंने बताया कि सरकार अगर सहयोग करे तो पूरा निशुल्क डेन्टल इम्प्लान्ट हम लगा सकते हैं। 

विभागाध्यक्ष ने बताया कि पहले यह माना जाता था कि डेंटल इम्प्लान्ट बहुत महंगे होते हैं, इसलिए सब लोग इसे नहीं लगवा सकते, लेकिन केजीएमयू में डेंटल इम्प्लान्ट काफी सस्ते में होता है। 

डॉ. पूरनचंद्र ने बताया कि मुंह में दुर्गध से सतर्क रहें। यह पायरिया के साथ-साथ डायबिटीज का भी संकेत है। लिहाजा ऐसी समस्या होने पर लोगों को शुगर की जांच करानी चाहिए। वहीं पायरिया के विषाणु मुंह से शरीर में पहुंचकर हृदय, किडनी, लिवर को भी प्रभावित करते हैं। व्यक्ति को सुबह-शाम दो बार ब्रश जरूर करना चाहिए। वहीं ब्रश सीधे चलाने के बजाय धीरे-धीरे ऊपर-नीचे चलाएं।

कार्यशाला में बीडीएस स्टूडेंट व रेजीडेंट डॉक्टरों से नई तकनीक से दांत लगाने की विधियां बारीकी से सीखी। पहले दिन जहां कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के व्याख्यान हुए। वहीं, दूसरे दिन रेजीडेंट डॉक्टरों ने इम्प्लान्ट खुद लगाकर सीखा। उन्होंने बताया कि केजीएमयू के दंत चिकित्सा संकाय में आधुनिक संसाधन उपलब्ध हैं, यहां जटिल सर्जरी व इंप्लांटेशन के जरिए लोगों को राहत दी जा रही है। 

Related Articles

Back to top button
Close