Home Sliderदेश

केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में गए विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर

नई दिल्ली, 29 नवम्बर (हि.स.)। विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अफ्रीकी देश केन्या के राष्ट्रपति के शपथ समारोह में हिस्सा लिया। अकबर ने भारत सरकार की ओर से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दी। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर अफ्रीकी देश केन्या की राजधानी नैरोबी में हैं। जहां वे केन्या के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति उहरु केन्याता के निमंत्रण पर गए हैं। केन्याई राष्ट्रपति उहरू ने भारतीय विदेश राज्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहा। बैठक के दौरान द्विपक्षीय हित के सभी मुद्दों पर चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button
Close