खबरेस्पोर्ट्स

कोरिया दौरे के लिए महिला हॉकी टीम घोषित,रानी होंगी कप्तान

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार या दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम कोरिया दौरे पर 3 से 12 मार्च के बीच पांच मैच खेलेगी। टीम की कमान स्ट्राइकर रानी को सौंपी गई है,जबकि डिफेंडर सुनीता लाकरा उपकप्तान होंगी।

वहीं, गोलकीपर सविता को इस दौरे के लिए आराम दिया गया है। रजनी एतिमरपु और अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत कर रही स्वाति गोलकीपर की भूमिका निभाएंगी। 

टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक एशिया कप की सफलता के बाद यह भारतीय टीम का पहला दौरा है। पूरे वर्ष के लिए आत्मविश्वास और गति हासिल करने के लिए सत्र का पहला टूर्नामेंट हमेशा महत्वपूर्ण होता है। कोरिया दौरा हमें उन क्षेत्रों का विश्लेषण करने में मदद करेगा, जिनके लिए गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले सुधार की आवश्यकता है। 

टीम इस प्रकार है-

गोलकीपर : रजनी एतिमरपु, स्वाति।
डिफेंडर्स : दीपिका,सुनीता लाकरा (उपकप्तान), दीप ग्रेस इक्का,सुमन देवी थोडम, गुरजीत कौर,सुशीला चानू। 
मिडफील्डर्स : मोनिका, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान,नेहा गोयल लिलिमा मिंज,उदिता।
फॉरवर्ड्स : रानी (कप्तान),वंदना कटारिया, लालरेमसिआमी, नवजोत कौर, नवनीत कौर और पूनम रानी। 

Related Articles

Back to top button
Close