खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कोल्हापुर में दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई, 05 जनवरी (हि.स.)। भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा के बाद बुधवार को महाराष्ट्र बंद के आहवान के बाद कोल्हापुर में हुई तोडफोड, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने विविध पुलिस थानों में तकरीबन दो सौ से अधिक लोगों के विरोध में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कोल्हापुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बंद के आहवान के दौरान भडकी हिंसात्मक गतिविधियों, तोडफोड, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाओं को सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खंगाला और चिन्हित किया जा रहा है। इसी क्रम में दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ विविध पुलिस थानों में मामला दर्ज करते हुए पचास से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को भी दंगा करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ आपराधिक मामले को दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

इन लोगों पर पुलिस ने दंगा करने, जमावबंदी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है और आगे भी यह प्रक्रिया चल रही है। जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, उसमें आंबेडकरवादी संगठनों के साथ ही हिन्दुत्ववादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का समावेश है। कोल्हापुर के रुडकी में आज भी तनाव व्याप्त है, पुलिस ने यहां पर धारा 144 लगाकर मामले को नियंत्रण में किया है।

Related Articles

Back to top button
Close