खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

कोल्हापुर में मुंबई के व्यापारी से एक किलो सोना लूटा

मुंबई, 07 फरवरी (हि.स)। कोल्हापुर के गुजरी क्षेत्र में बुधवार की सुबह पांच लुटेरों ने मुंबई के व्यापारी से हथियार के बल पर एक किलो सोना लूट लिया और फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की है। व्यापारी ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। 

कोल्हापुर पुलिस ने बताया कि मुंबई के व्यापारी कांतिलाल जसवंतराज मेहता (53) ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह व्यवसाय के सिलसिले में मुंबई से कोल्हापुर आये हैं। बुधवार की सुबह कोल्हापुर शहर के गुजरी क्षेत्र में स्थित महादेव मंदिर के समीप पांच लुटेरों ने हथियार के बल पर उसे रोक लिया और एक किलो सोना को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर लुटेरों ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की और एक किलो सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना समीप में स्थित मरुधर भवन में लगे सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है।

इटालियन इंडस्ट्रियल एस्टेट में लगी आग, दो गोदाम जलकर राख

पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। गुजरी कॉर्नर से रंकाल स्टैंड के बीच एक सप्ताह में लूट की दो घटनाएं होने से पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।

Related Articles

Back to top button
Close