Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बीजेपी के इस मंत्री ने उत्तर भारतीयों को कहा ‘धरती के गए-गुजरे लोग’, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली, 10 फरवरी : कांग्रेस ने शनिवार को गोवा सरकार के पर्यटन मंत्री विजय सरदेसाई पर हरियाणा और उत्तर भारतीयों के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि गोवा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में पर्यटन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे विजय सरदेसाई ने शुक्रवार (नौ फरवरी) गोवा बिज फेस्ट में कहा था कि ‘उत्तर भारतीय, गोवा में हरियाणा बनाना चाहते हैं।’ उन्होंने गोवा आने वाले घरेलू पर्यटकों को ‘धरती के गए-गुजरे लोग’ बताया था।

इसी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा, ‘गोवा की भाजपा सरकार के मंत्री ने खोया ‘मानसिक सन्तुलन’। दिन दहाड़े कर रहे हरियाणा व सभी उत्तर भारतीयों का घोर अपमान। खट्टर साहेब, या तो गोवा के अपने भाजपा के मंत्री से इस्तीफा लें, वरना मान लें की आप हरियाणा के हितों की रक्षा करने में असमर्थ हैं।’

दिल्ली में सत्तारूढ़ ‘आप’ की ऐतिहासिक विजय के तीन साल पूरे

वहीं एक अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात मुख्यमंत्री विजय रुपानी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सरदार सरोवर बांध पर पहले बघारी झूठी शान, अब सुनाते फसलें न बोने का आदेश हुक्मरान। आजाद भारत का सबसे बड़ा तुगलकी फरमान, खेत न बोए अब गुजरात का किसान। अन्नदाता का जीवन किया बेदम बेजार, कितना ज़ुल्म और ढाएगी रुपाणी-मोदी सरकार?’ (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close