Home Sliderदेशनई दिल्ली

कोहरे के कारण 49 रेलगाड़ियां प्रभावित, 3 रद्द

नई दिल्ली, 27 नवम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण सोमवार को राजधानी और शताब्दी जैसी विशिष्ट ट्रेनों सहित 45 रेलगाड़ियां घंटों विलंब से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। इसके अलावा 04 रेलगाड़ी के प्रस्थान का समय बदला गया और 03 को रद्द करना पड़ा।

उत्तर रेलवे ने सोमवार एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रेलगाड़ी संख्या 12309 राजेन्द्रनगर-नई दिल्ली राजधानी, रेलगाड़ी संख्या 12423 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी, रेलगाड़ी संख्या 12313 सियालदाह-नई दिल्ली राजधानी, रेलगाड़ी संख्या 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली, रेलगाड़ी संख्या 12033 कानुपर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी सहित 45 विभिन्न मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों पर पहुंची।

रेलगाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस दिल्ली-अलिपुरद्वार, रेलगाड़ी संख्या 12420 गोमती एक्सप्रेस नई दिल्ली-लखनऊ, रेलगाड़ी संख्या 14212 इंटरसिटी नई दिल्ली-आगरा कैंट रद्द रहीं। ये तीनों ट्रेन इससे एक दिन पहले रविवार को भी रद्द रहीं थी। वहीं रेलगाड़ी संख्या 12816 नंदन एक्सप्रेस नई दिल्ली-पुरी, रेलगाड़ी संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस आनन्द विहार-जोगबानी, रेलगाड़ी संख्या 22404 पोंडिचेरी एक्सप्रेस नई दिल्ली-पोंडिचेरी और रेलगाड़ी संख्या 12280 ताज एक्सप्रेस निजामुद्दीन-झांसी के प्रस्थान का समय बदल कर रवाना किया गया। 

Related Articles

Back to top button
Close