उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

कोहरे के चलते आधा दर्जन वाहन टकराये, एक दर्जन घायल

कानपुर, 17 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कोहरे के चलते पनकी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 में आधा दर्जन गाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में वाहनों में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए हाइवे में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। 

दो दिन से खिल रही धूप के बाद बुधवार को मौसम ने करवट बदली और गलन भरी सर्दी के साथ घना कोहरा सुबह से था। कोहरे के चलते पनकी थानाक्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सुबह एक के पीछे एक चल रहे आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गये। वाहनों की टक्कर से उनमें सवार महिला-बच्चों सहित एक दर्जन लोग घायल हो गये। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पनकी थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से निकालते हुए पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोहरे के चलते वाहनों में टक्कर हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। 

Related Articles

Back to top button
Close