उत्तर प्रदेशखबरेधर्म क्षेत्रराज्य

खग्रास चंद्र ग्रहण का चंद्र महादशा से राशि वालों पर पड़ेगा प्रभाव

इलाहाबाद, 30 जनवरी (हि.स.)। ज्योतिष गणना के अनुसार इस वर्ष दो चंद्रग्रहण होंगे जिसमें 31 जनवरी को पहला चंद्र ग्रहण और दूसरा 27 जुलाई को दिखाई देगा। 31 जनवरी को खग्रास चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है और इस कारण पांच राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

ज्योतिषचार्य अविनाश राय के अनुसार जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है तो उसे चन्द्र ग्रहण कहते हैं। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को शाम 5.34 पर ग्रहण शुरू होगा जो रात 8.42 पर समाप्त होगा। यह ग्रहण 3 घंटे 8 मिनट का रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व सूतक लग रहा है, इसलिए इस दौरान मंदिरों में दर्शन व पूजन-अर्चन नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 152 वर्षों बाद कर्क राशि पर पड़ने के कारण भारत में 108 दिनों तक प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा जिसमें फसल एवं फलों का उत्पादन कम होगा, दुग्ध उत्पादन कम होगा, महंगाई बढ़ेगी आदि।

यह ग्रहण कर्क राशि और पुष्य अश्लेषा नक्षत्र में हो रहा है और इस कारण पांच राशि मेष, वृष, सिंह, कन्या व वृश्चिक वालों की किस्मत चमकेगी। ये ग्रहण बढ़ोत्तरी के रूप में सामने आयेगा, धन लाभ होने की सम्भावना बनेगी। इसके अलावा कर्क, तुला, मकर व कुंभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं है जबकि मिथुन, धनु, मीन पर मिला-जुला असर दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button
Close